Showing posts with label बर्ष 2017 में की गयीं यात्राओं का लेखा जोखा. Show all posts
Showing posts with label बर्ष 2017 में की गयीं यात्राओं का लेखा जोखा. Show all posts

बर्ष 2017 में की गयीं यात्राओं का लेखा जोखा

सबसे पहले सभी bolg मित्रों को आगामी क्रिसमस और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें | बर्ष 2017 यात्राओं के लिहाज से ठीक ही रहा हालाँकि पारिवारिक परिस्थितियों और पुत्र रत्न की प्राप्ति की वजह से ज्यादा तो नहीं लेकिन २०१६ की तरह कुछ यात्रायें इस बर्ष भी हुईं | जिनका संछिप्त विवरण इस प्रकार है-

साल २०१७ की पहली यात्रा जनवरी माह में ही भारतीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली की हुई यह यात्रा २८ जनवरी को की गयी | अचानक ही सप्ताहांत पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ | १ दिन की यह यात्रा शानदार रही और भारतीय रेल के बारे में और जानकारी प्राप्त हुई |